फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 25 Jun 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर पालिका के वार्ड 16 अखाड़ा मोहाल में जल निकासी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
 राबर्ट्सगंज नगर पालिका के अखाड़ा मोहाल में अधूरी पड़ी नाली, सड़क मरम्मत और गंदे पानी की निकासी की मांग को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि मांग पूर्ण नहीं हुई तो प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन



राबर्ट्सगंज में वार्ड 16 अखाड़ा मोहाल की गलियों में गंदा पानी भरा है। इसी वार्ड में एक प्राइवेट विद्यालय है, जहां तक जाने के लिए यही गली है। फिर भी यहां गंदे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे राहगीरों समेत स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती है। लोगों के फिसल कर कीचड़युक्त पानी में गिरने का खतरा बना रहता है। यहां नगर पालिका की ओर से नाली का निर्माण कराया जा रहा है कि  लेकिन जलमग्न वाले हिस्से को छोड़ दिया गया है। 


नाराज लोगों ने शनिवार को नगर पालिका और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। क्षेत्र के निवासी सुनील राय, राकेश द्विवेदी, अनुपम सिंह का कहना है कि यदि ज्यादा बारिश हो जाए तो आने वाले दिनों में घरों में भी गंदा पानी घुस जाएगा। इससे लोगों का जीना दुश्वार हो जाएगा। इस मौके पर शशिकांत पाठक, सुधा सिंह, केएन द्विवेदी, योगेश सिंह, अश्वनी कुमार, गोविंद, प्रमोद, कमलेश्वर, प्रीति मिश्रा, देवेंद्र पाठक, कमलेश सिंह, अनिल पांडेय, अजय पांडेय, सोनम, पूजा, संगीता, प्रियंका, साधना, ज्योति आरि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें