फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम बजट के विरोध में प्रदर्शन

Sun, 01 Mar 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा में शनिवार को पेश किए गए आम बजट का सड़क पर विरोध शुरू हो गया है। भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा और आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बढ़ौली चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका तो फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने अनपरा स्थित  काशी मोड़ पर प्रदर्शन कर आम बजट का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शित किया।

सामाजिक न्याय मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी यशवंत सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ता बढ़ौली चौराहे पर पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इसके बाद हुई सभा में चौधरी यशवंत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के हित के तमाम वादे किये थे, लेकिन वे कोरे निकले। मोदी सरकार का आम बजट किसान और गरीब विरोधी है।
विज्ञापन


इस मौके पर रामकृष्ण पाठक, अमरेश पटेल, पवन कुमार, सूरज मौर्य, लक्षनधारी पाल, मेघनाथ कन्नौजिया मौजूद रहे। उधर आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने काशी मोड़ पर आम बजट का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शित किया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सब्सिडी के नाम पर छह लाख करोड़ रुपये का इंसेटिव दिया गया है और सार्वजनिक उद्योग धंधों के विनिवेशीकरण और निजीकरण के जरिए धन जुटाने की योजना बनाई है,

 जिससे रोजगार के अवसरों में कमी आएगी। संगठन के जिला प्रवक्ता सुरेंद्र पाल ने कहा कि इस बार का आम बजट कारपोरेट हितैषी, जनविरोधी, महंगाई और बेरोजगार को बढ़ाने वाला है।

 कन्हैयालाल गुप्ता, केदार सिंह ने कहा कि टैक्स में पांच प्रतिशत की छूट और उन पर लगने वाले वेल्थ टैक्स को समाप्त कर कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

गणेश सिंह, तुलसी ने कहा कि आदिवासियों के सब प्लान में पांच करोड़ और दलितों के सब प्लान में बारह हजार करोड़ की कटौती की गई। रामधनी खरवार, सुभाष केवट ने कहा कि मध्यम वर्ग को अपने हाल पर छोड़ देने की बात करने वाले वित्त मंत्री ने इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया।

रामनरेश, सलीम खान ने कहा कि सर्विस टैक्स में वृद्धि से रोजमर्रा के जरूरत की चीजें महंगी हो जाएंगी। इस मौके पर ओमप्रकाश सिंह, विकास सिंह, रामअवतार खरवार, रामजी गुप्ता, रामनरेश कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें