फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियंताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 10 Dec 2016 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
2014 में अनपरा परियोजना के कोल मिल में खराबी को लेकर परियोजना के एक एक्सईएन सहित चार को दो दिन पूर्व दी गई प्रतिकूल प्रविष्ट का मामला शनिवार को गरमा गया। इससे खफा अभियंताओं ने सुबह दस बजे के करीब अनपरा परियोजना गेट पर प्रदर्शन किया और प्रबंधन पर मनमानी कार्रवाई का आरोप लगाते हुए प्रतिकूल प्रविष्ट वापस लेने की मांग की। सीजीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

राज्य विद्युत उत्पादन निगम अधिकारी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जामवंत प्रसाद का कहना था कि जिस मामले में प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है, उसमें अधिकारियों का जरा भी दोष नहीं है। कोल मिल पूरी तरह सही रहती तो दिक्कत नहीं आती। इस कारण उस समय ठेकेदार पर भी दबाव नहीं बनाया जा सका। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के शाखा अध्यक्ष हरिशंकर चौधरी, सचिव आशुतोष कुमार द्विवेदी, संगठन सचिव जनार्दन पांडेय, केंद्रीय संचालन समिति सदस्य कृष्ण कुमार पांडेय, मंगलेश कुमार सिंह, अधिकारी एसोसिएशन के पूर्व महासचिव राजेश्वर प्रसाद, क्षेत्रीय सचिव असुरजीत शर्मा, सतेंद्र गैंगवार, शैलेष चौरसिया, विनोद पांडेय का कहना था कि मेंटनेंस कार्य के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराने की मांग हमेशा की जाती रही है लेकिन इस पर ध्यान देने की बजाय, दो साल पुराने मामले में कोल सेक्सन में तैनात रहे तत्कालीन एक्सईएन विनोद कुमार, एई काशीनाथ, संजय गुप्ता, जेई घनश्याम यादव को प्रतिकूूल प्रविष्टि दे दी गई। इसे किसी भी हाल में सही नहीं ठहराया जा सकता। अगर इसे अविलंब वापस नहीं लिया गया तो संगठन आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने को विवश होंगे। प्रदर्शन के बाद अभियंताओं ने सीजीएम को पत्रक सौंप हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने निगम प्रबंधन से वार्ता कर प्रविष्टि को वापस कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें