फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व रक्तदाता दिवस पर लोग आज करेंगे रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदान दिवस पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन राबर्ट्सगंज स्थित ब्लड बैंक परिसर में किया जाएगा। इसमें महादानी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे और खुद रक्तदान कर लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशिकांत उपाध्याय शिविर का उद्घाटन करेंगे। जबकि रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीबी गौतम वितरित करेंगे। विभिन्न संगठनों के लोग भी इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

जिले में आए दिन सड़क हादसों में लोग घायल होते हैं। इसमें तमाम लोगों को रक्त की जरूरत पड़ती है। इसी तरह से एनीमिया पीड़ित महिलाओं व अन्य तमाम लोगों को रक्त की जरूरत पड़ती है। लेकिन ज्यादातर ऐसा होता है कि जरूरतमंदों को समय पर रक्त नहीं मिल पाता है। ऐसे में प्रति वर्ष विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राबर्ट्सगंज ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में रविवार को भी सुबह 10 बजे से शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें विभिन्न संगठनों के लोग रक्तदान करेंगे। इसके अलावा तमाम शिक्षक, समाजसेवी भी रक्तदान कर इस पुण्य कार्य के सहभागी बनेंगे। रक्तदान में लायंस क्लब के सदस्य भी शामिल होंगे। लहू संस्था की राबर्ट्सगंज इकाई के लोग भी रक्तदान में बढ़चढ़कर भागीदारी करेंगे। संस्था के अध्यक्ष बलकार सिंह के अनुसार शिविर में अधिक से अधिक लोग रक्तदान करने पहुंचेंगे। उधर जिला संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीबी गौतम का कहना है कि रक्तदान महादान है। रक्तदान से कोई नुकसान नहीं होता है। इसलिए रक्तदान के प्रति किसी को भयभीत होने की जरूरत नहीं है। रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है और इससे बड़ा दान कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें