केकराही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आरोग्य स्वास्थ्य मेला में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक?
जिले के म्योरपुर, विंढमगंज और सलखन में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को स्वस्थ रहने के उपाय
म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेतवा, कुआरी, बीजपुर, अनपरा, शक्तिनगर, लोझरा, सांगोबांध में मेले का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मेले का लाभ उठाया। मेले में लोगों के उपचार के साथ ही दवा वितरण किया गया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिक्षक डॉ फिरोज आबेदीन, उमाशंकर पांडेय, शिशिर श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, हरेंद्र, संतुराम आदि मौजूद रहे। इसी तरह दुद्घी ब्लॉक के सलैयाडीह ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जन आरोग्य मेले में निशुल्क दवा वितरण किया गया। डॉ. सत्येंद्र प्रसाद, डॉ आरडी प्रजापति, डॉ मिथिलेश कुमार, फार्मासिस्ट रंजीत सिंह व ऋषि मुनि तथा सीएचओ कनिज फातिमा, लैबअसिस्टेंट फौजदार प्रसाद स्टाफ नर्स शशि कला, कुंती देवी आदि रहे। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के सलखन स्थित पीएचसी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। शुभारंभ नसीमा बानो ने फीता काट कर किया। स्वास्थ मेले में आए मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।