फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकर जलने से तीसरे दिन भी बिजली की समस्या से जूझे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। इलाके में बुधवार को लगातार तीसरे दिन विद्युत आपूर्ति ठप रही। 33 हजार विद्युत लाइन में फाल्ट को ठीक तो कर लिया गय लेकिन पिपरी स्थित पनबिजली परियोजना में ब्रेकर जल जाने से आपूर्ति बुधवार को भी बहाल नहीं हो सकी। इससे लोगों के जरूरी कार्यों पर खासा प्रभाव पड़ रहा है। आरओ प्लांट के संचालन बंद होने की वजह से लोगों को दूषित पेयजल का भी सेवन करना पड़ा।
विज्ञापन

म्योरपुर इलाके के औरहवा सबस्टेशन से होने वाली आपूर्ति के ठप होने की वजह से लोगों के जरूरी कार्यों पर प्रभाव पड़ा है। औरहवा विद्युत सब स्टेशन से मंगलवार तक तो 33 हजार विद्युत क्षमता के फाल्ट होने की वजह से आपूर्ति ठप रही। इसकी मरम्मत के बाद से ही पिपरी पनबिजली परियोजना से ब्रेकर जल जाने से आपूर्ति ठप हो गई। इसके कारण औरहवा सबस्टेशन से जुड़े खैराही, किरवानी, रनटोला, गंभीरपुर, गोविंदपुर, रासपहरी, बलियरी, जामपानी, सुपाचुआ, लिलासी, कुदरी, बभनडीहा, कुसम्हा आदि गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी आपूर्ति बहाल न होने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा आरओ प्लांटों का संचालन ठप होने से लोग दूषित पानी पीने के लिए विवश रहे।
खासकर बरसात के समय में संचारी रोगों को लेकर लोग डरे हुए हैं। शुद्ध पेयजल के लिए विभिन्न गांव में लगाए गए पेयजल संयंत्रों के भी विद्युत आपूर्ति ठप होने की वजह से बंद होने के कारण ग्रामीण दूषित पेयजल के सेवन के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति तत्काल बहाल करने की मांग की है। इस संबंध में अवर अभियंता तेजू गौतम ने बताया कि पिपरी स्थित पनबिजली परियोजना में ब्रेकर जलने की वजह से आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। इसके पूर्व 33 हजार विद्युत क्षमता के फाल्ट को बना दिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आपूर्ति बहाल करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें