फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर जाम से दिन भर जूझते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोड बालू लदे वाहनों के संचालन के कारण बृहस्पतिवार को दिन भर मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रनटोला में भीषण जाम लगा रहा। सुबह से लगे जाम की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस की गैरमौजूदगी से भी लोगों को काफी फजीहत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रनटोला में बृहस्पतिवार की सुबह से ही जाम से लोग जूझते रहे। बुधवार की रात भी जाम का यही हाल रहा। रींवा-रांची मार्ग पर दुद्धी में पुल टूटने के बाद वाहनों के लिए रूट डायवर्जन के तहत आश्रम मोड़ होकर आगे का रास्ता तय करने के लिए व्यवस्था तो बनाई गई लेकिन इस मार्ग पर भी ओवरलोड वाहनों के संचालन और इनके खराब होकर जगह-जगह खड़ा होने से जाम की स्थिति रही। रनटोला में आरवाई सिंह घाट पर ट्रकों के खराब होकर खड़ा होने की वजह से लोग जाम से जूझते रहे। जमा की वजह से श्रमिक, दूधिए और सब्जी विक्रेता वहां से वापस लौट गए। मार्ग पर सफर करने वाले लोगों ने तत्काल जाम से निजात दिलाए जाने की मांग की है। मार्ग पर सफर करने वालों ने आए दिन लग रहे जाम से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें