सोनभद्र जिले के लाली गांव में बस्ती के पास बुधवार दोपहर खेत में घुसे पांच फीट लंबे मगरमच्छ पर लोगों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घंटे भर की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा।
सोनभद्र जिले के घोरावल क्षेत्र के लाली गांव में बस्ती के पास बुधवार दोपहर खेत में घुसे पांच फीट लंबे मगरमच्छ पर लोगों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। बस्ती के लोग दहशत से घिर गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घंटे भर की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा। अधिकारियों के मुताबिक, मगरमच्छ को मुक्खा फॉल के कुंड में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।