फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने कहा, बेहद खराब है संपर्क मार्ग तो सीधे मौके पर पहुंच गए डीएम

विज्ञापन
पटवध गांव में ग्रामीणों की शिकायत के बाद अमिलाधाम संपर्क मार्ग की बदहाली का हाल जानने पहुंच गए डी
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में सोमवार को आयोजित समाधान दिवस में डीएम के पहुंचते की कई शिकायतें दूर हो गईं। पटवध गांव में ग्रामीणों ने अमिलाधाम संपर्क मार्ग की बदहाली की शिकायत की तो डीएम खुद मौके पर पहुंच गए। सड़क की हालत अत्यंत खराब देख संबंधित अफसर से पूछा कि आखिर दिक्कत क्या है, सड़क क्यों नहीं बन पा रही? समुचित जवाब न मिलने पर उन्होंने इसकी शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया। इसी तरह लंबे समय से जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र भवन तक भी खुद चलकर गए। डीपीआरओ और बीडीओ को प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन

पटवध गांव में आयोजित समाधान दिवस में डीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की जो भी समस्या है उनका गुणवत्तापूर्ण समाधान करें। निस्तारण की 15 दिन बाद पुन: समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के पूर्व ही कार्य को हर हाल में पूरा कर लिया जाए। जिस कार्य में समय की जरूरत हो, उसका कार्य मौके पर होता पाया मिले। ऐसा न होने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम समाधान दिवस पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास, शौचालय, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड न बनने संबंधी शिकायतें आई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव में ऐसे लोग जिनका आवास, वृद्धा, विधवा पेंशन, शौचालय, राशन कार्ड आदि अभी तक नहीं बन पाया है, उनका एक सप्ताह के अंदर सर्वेे कराकर पात्रों को लाभान्वित करें। इस मौके पर डीपीआरओ विशाल सिंह, बीडीओ, एडीओ सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

सदर ब्लाक के पकरी गांव में प्रधान सुनीता सिंह की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कुल चार मामलों में से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। कूरा गांव में सेक्रेट्री मनोज दुबे व प्रधान ने शिकायतें सुनी। कोन ब्लाक के कुड़वा में भी समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
समाधान दिवस में आई 37 शिकायतें
नगवां ब्लाक के ग्राम पंचायत खलियारी में पंचायत भवन पर सोमवार को ग्राम समाधान दिवस का आयोजन प्रधान आरती जायसवाल की अध्यक्षता में हुआ। अलग-अलग विभागों से कुल 37 मामले आए। ज्यादातर राशन कार्ड में गड़बड़ी के रहे। ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को हर माह मिलने वाला खाद्य पदार्थ वितरण न किए जाने की शिकायत की। इस दौरान शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग से कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था। समाधान दिवस में बीडीओ राकेश सिंह, ग्राम विकास अधिकारी सुजीत पटेल, प्रदीप कुमार जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
पीएम आवास की सूची का कराएं भौतिक सत्यापन
बभनी ब्लाक के कोंगा और भवर गांव में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कोंगा में प्रधान सरिता देवी, सेक्रेट्री चारूलता, कोटेदार शिवपूजन, रोजगार सेवक मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत की। वार्ड सदस्य बलराम ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत सूची का भौतिक सत्यापन की मांग रखी। स्ट्रीट लाइट खराब होने की भी शिकायत की गई। सेक्रेट्री कमलेश भारती ने बताया कि भुगतान रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें