फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के लिए लोगों ने उठाई आवाज

Sat, 27 Aug 2016 11:56 PM IST
सोनभद्र
विज्ञापन
मुआवजे के लिए लोगों ने उठाई आवाज
विज्ञापन
जमीन में राख जमा होने से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने समेत अन्य मांगों को लेकर शनिवार को राबर्ट्सगंज तहसील में चकाड़ी गांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने ओबरा सीओ पर धमकी देने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को डीएम के नाम मांगपत्र सौंप कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे सपा नेता रोशन लाल की अगुवाई में ग्रामीणों ने तहसील पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए रोशन लाल यादव ने कहा कि सीओ के धमकी देने से ग्रामीणों में भय व्याप्त हैै। सीओ ने बांध से प्रभावित लोगों को ओबरा में दूध तक नहीं बेचने देने की धमकी दी हैै। कहा कि ऐसे अधिकारी सपा सरकार के हितैषी नहीं है। उन्होंने ग्रामीणों की भूमि में राख बांध बनाने वाली कंपनी को प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की मांग की।

आरोप लगाया कि प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों की शह पर पिछले दिनों बारिश से टूटे राख बांध का निर्माण कराया जा रहा हैै। वक्ताओं ने कहा की अविलंब प्रभावित लोगों को मुआवजा न मिलने पर पांच सितंबर को तहसील परिसर में सामूहिक रूप से ग्रामीण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे। विरोध प्रदर्शन में रामनिहोर यादव, वजिेंद्र यादव, विनोद , फूलकुमार यादव, चिंतामणी यादव, जुगलाल यादव, विवेक यादव, विद्यामनी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें