फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण की सूचना पर हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुंडाडीह चढ़ाई के पास धर्मांतरण की सूचना पर हिंदू संगठन के लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस के अनुसार धर्मांतरण नहीं हो रहा था। कुछ लोगों द्वारा निजी कार्यक्रम बिना अनुमति के ही आयोजित किया गया था, जिसे रोक दिया गया।
विज्ञापन

बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष बसंतलाल पासवान की अगुवाई में जमा हुए लोगों का आरोप था कि यहां धर्म विशेष के लोगों द्वारा धर्मांतरण का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि काफी संख्या में लोग एकत्रित हैं और उनके भोजन का भी प्रबंध किया गया है। उनकी सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने मामले की जांच पड़ताल की। उन्होंने कार्यक्रम का आयोजन कर रहे लोगों से अनुमति लेने की बात पूछी, लेकिन उन्होंने किसी तरह की अनुमति से इनकार किया। कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने लोगों को हटा दिया। इसके बाद ही हिंदू संगठन के लोग भी शांत हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। हिंदू संगठन की ओर से बजरंग दल के प्रखंड संयोजक शशांक अग्रहरी, प्रखंड मंत्री वीरेंद्र कुमार, विहिप के विभाग संगठन मंत्री राजेश समेत तमाम लोग मौजूद रहे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की गई। कहा कि धर्मांतरण नहीं हो रहा था। कुछ लोगों द्वारा निजी कार्यक्रम आयोजित किया गया था जो बिना अनुमति के ही हो रहा था। कहा कि बिना अनुमति के हो रहे कार्यक्रम को रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें