फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एक किमी दूर से सुबह-शाम पानी ढो रहे धनावल के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी की किल्लत शुरू हो गई है। घोरावल ब्लॉक के धनावल गांव में लोग एक किमी दूर से पानी ला रहे हैं। राेजाना सुबह ग्रामीण साइकिल में डब्बा बांधकर पानी भरने निकलते हैं। गर्मी की स्थिति का अंदाजा लगाकर वह चिंतित हैं। सूचना देने के बाद भी गांव में टैंकर से आपूर्ति नहीं शुरू हो पाई है। ऐसे में ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

घोरावल क्षेत्र में इस साल कम बारिश होने का असर अभी से ही दिखना शुरू हो गया है। धनावल ग्राम पंचायत में गर्मी की शुरुआत से ही पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया। वर्षा कम होने की वजह से गांव के तालाब इस वर्ष भरे ही नहीं। इससे हैंडपंपों का लेबल नीचे चला गया है। गांव में पीने के पानी के लिए समस्या पैदा हो गई। धनावल और पाती गांव मिलाकर कुल 32 हैंडपंप लगाए गए हैं। अधिकांश हैंडपंप ने पानी छोड़ दिया है। सुबह और शाम धनावल गांव के बच्चे बूढ़े गांव की बस्ती से करीब एक किलोमीटर दूर से बोरिंग से पानी डिब्बों में भरकर साइकिल से ढोने को मजबूर हैं। पानी की भारी किल्लत और तालाबों के सूखने की वजह से पशुओं को भी पेट भर पानी पीने को नहीं मिल पा रहा है। हर घर नल योजना से गांव में पाइप बिछाकर कनेक्शन देने का काम शुरू है, लेकिन पानी की सप्लाई कब तक शुरू होगी इसका कोई अता पता नहीं है। ग्राम प्रधान संतोष कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत के हैंडपंप सही है लेकिन वाटर लेबल नीचे जाने की वजह से हैंडपंपों ने पानी देना छोड़ दिया है। इससे गांव में पानी की किल्लत बनी हुई है। गांव के उदित पटेल, संदीप, बच्चा पांडेय, रामा पटेल ने जिला प्रशासन से तत्काल टैंकर चलवाने की मांग की है। इस बाबत एडीओ पंचायत रामचरण ने कहा कि धनावल गांव में पेयजल संकट की जानकारी नहीं थी। ग्राम प्रधान से पता कर तत्काल पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें