फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

237 गांव के लोगों को जल्द मिलेगी घरौनी 16-45-18

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में प्रशासन की ओर से 11 गांवों के लोगों को घरौनी वितरित की जा चुकी है। जल्द ही 237 गांव के रहवासियों को इसे वितरित किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। शासन का निर्देश मिलते ही लाभार्थियों को उनके घरों का रिकार्ड कार्ड वितरण शुरू हो जाएगा। स्वामित्व योजना का मकसद के गांवों में रहने वाले लोगों को उनके घरों के अधिकार का रिकॉर्ड और प्रॉपर्टी के मालिकों को प्रॉपर्टी कार्ड जारी करना है। योजना के तहत राबर्ट्र्सगंज, ओबरा, दुद्वी और घोरावल तहसील के ग्रामीण इलाकों में ड्रोन का इस्तेमाल करके सर्वे किया जाना है। इसके लिए शासन से नामित कंपनी की दो टीमें सर्वे का कार्य करने में जुटी है। प्रशासन की मानें तो अब तक दुद्वी तहसील के 211 गांवों का सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसी तरह से घोरावल तहसील क्षेत्र के 277 गांव, राबर्ट्र्सगंज में 434 और ओबरा तहसील क्षेत्र के 19 गांवों के सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है। जिन गांवों का सर्वे हो चुका है उनकी रिपोर्ट सर्वेक्षण विभाग लखनऊ को बनने के लिए भेजा जा रहा है। सर्वेक्षण विभाग द्वारा 237 गांवों के करीब ढाई हजार लोगों की डिजिटल घरौनी तैयार कर ली गई है। जिलाधिकारी टीकेे शिबू ने बताया कि जिले में स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन कैमरे से गांवों का सर्वे किया जा रहा है। अब तक 11 गांवों के लोगों को घरौनी वितरित की जा चुकी है। शासन से निर्देश मिलते ही इसे लाभार्थियों को वितरित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें