फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पंप ड्राई होने से तेल के लिए भटकते रहे लोग

विज्ञापन
म्योरपुर में तेल खत्म होने के बाद खाली पड़ा पेट्रोल पंप
विज्ञापन
म्योरपुर। पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को लेकर तेल कंपनियों की ओर से नियम बदले जाने का असर जिले के पंपों पर भी दिखने लगा है। नियमित आपूर्ति न होने से पंप ड्राई होने लगे हैं। म्योरपुर के एक पंप पर बृहस्पतिवार की शाम तेल खत्म हो गया। कई अन्य पंपों पर भी स्टॉक तेजी से कम होने के कारण बिक्री को सीमित किया गया। थोक में तेल देने से भी पंप मालिक कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पहले पंपों को क्रेडिट पर भी तेल उपलब्ध हो जाता था, मगर अब एडवांस भुगतान करना पड़ रहा है। साथ ही तमाम दस्तावेज भी प्रस्तुत करने पड़े रहे हैं। इससे आपूर्ति प्रभावित हुई है। कंपनियों की ओर से तेल तो दिया जा रहा है, लेकिन इस प्रक्रिया को पूरा करने में समय लगने से दिक्कत आ रही है। म्योरपुर ब्लॉक मुख्यालय के बगल में स्थित पेट्रोल पंप के बृहस्पतिवार को ड्राई हो जाने से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अचानक तेल खत्म होने से वाहन चालकों को इधर-उधर भटकना पड़ा। कई लोग बिना ईंधन लिए ही वापस लौट गए। पंप संचालक अंकुर जैन ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके पंप पर तेल की सप्लाई नहीं पहुंच पाई, जिसके कारण पंप ड्राई हो गया। उन्होंने आश्वस्त किया कि शुक्रवार से फिर से ग्राहकों को तेल मिलना शुरू हो जाएगा।

तेल वितरण के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। पहले पंप संचालकों को उधार तेल दिया जाता था, अब एडवांस भुगतान पर ही तेल दिया जा रहा है। जिनका पैसा कंपनी में पहुंच रहा है, उसे तेल दिया जा रहा है। किसी भी पंप पर तेल की कमी नहीं है। कंपनी की ओर से ओबी कंपनियों को व्यवसायिक इस्तेमाल के लिए जाने वाले तेल पर 22 रुपये की वृद्धि की गई है। ड्रम में तेल देने के लिए पहले भी रोक था। अभी इसका सख्ती से पालन कराया जा रहा है। - अकील, विक्रय अधिकारी नोडल आईओसीएल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें