फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबल लेने उमड़े लोग बुलानी पड़ी फोर्स

Fri, 15 Jan 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के सांगो गांव में शुक्रवार को बसपा मुखिया मायावती के जन्मदिन पर जिला पंचायत सदस्य विनोद मौर्य ने क्षेत्र के  हजारों गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित किया। कंबल लेने के लिए अत्यधिक भीड़ उमड़ने से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया।
विज्ञापन



सुबह आठ बजे से अमोखर, बभनौली, पसही, केकराही, हिंदुआरी, तेेंदू, हिनौता, बहुअरा, तरावा समेत अन्य गांवों से ग्रामीण कंबल लेने के लिए सांगो गांव मेें स्थित काली मंदिर परिसर में एकत्र होने लगे थे। दोपहर दो बजे काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।


कंबल वितरण शुरू होने से पूर्व भिच्छू भिखारी बाबा ने वैदिक मंत्रोचार के साथ मां काली का पूजन-अर्चन किया। निर्मल सिंह ने कहा कि पार्टी की मुखिया मायावती का जन्मदिन जनसेवा के रूप में मनाया जा रहा है। बहन के दिखाए गए मार्ग पर कार्यकर्ता चलकर उनके सपनों को साकार करेंगे।
विज्ञापन



कहा कि आगामी 2017 में होने वाले विधान सभा चुनाव में जिले के चार सीटों पर पार्टी का कब्जा होगा। जिला पंचायत सदस्य विनोद मौर्य ने कहा कि बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी जाति और धर्म के लोगों को सम्मान देने का कार्य करती है। कहा कि गरीबों और असहायों का सेवा करना मेरा कर्तव्य है। आगे भी इस तरह के आयोजन कर दीन-दुखियों की सेवा करता रहूंगा।


चुर्क क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनकर और पप्पू सिंह ने कहा कि गरीबाें की सेवा करने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। इस तरह के पुनित कार्य करने के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है। इस मौके पर कृष्णनंद मौर्य, बभनौली के प्रधान आरिफ खां, संजय मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें