फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सेवई, खजूर और सूखे मेवे को खरीदने दुकानों पर उमड़े लोग

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में ईद की तैयारी को लेकर सेवई की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। ईद के त्योहार को लेकर जिले के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सेवई, खजूर और सूखे मेवों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लोग ईद की तैयारियों के लिए दुधफेनी सेवई और खजूर की जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

ईद के मौके पर घर आने वाले मेहमानों को सेवई और लच्छे से बने मीठे पकवान खिलाने की पुरानी परंपरा रही है। इसी वजह से इन दिनों बाजारों में विभिन्न प्रकार की सेवई और लच्छे की बिक्री तेज हो गई है। दुकानों पर पतली सेवई, मोटी सेवई, भुनी हुई सेवई और दुधफेनी स्पेशल लच्छा सेवई की मांग बढ़ गई है। कारोबारी सराफत अली ने बताया कि खुली सेवई 160 से 200 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है, जबकि पैकेट वाली ब्रांडेड सेवई 60 से 100 रुपये प्रति पैकेट तक मिल रही है। वहीं खजूर 200 से 450 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। सूखे मेवों में काजू, बादाम, किशमिश और छुहारे की भी अच्छी बिक्री हो रही है, क्योंकि इनका उपयोग शीर खुरमा बनाने में किया जाता है।
दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे ईद नजदीक आ रही है, बाजार की रौनक भी बढ़ती जा रही है। शाम के समय बाजारों में खरीदारों की भीड़ अधिक देखने को मिल रही है। त्योहार को लेकर शहर का माहौल उत्साह और खुशियों से सराबोर नजर आ रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की तैयारियां तेज कर दी हैं और बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। मुस्लिम समुदाय में ईद का विशेष महत्व है। इस दिन घरों में मीठी सेवई बनाकर त्योहार मनाया जाता है और मेहमानों का स्वागत भी सेवई से किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें