फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: स्नेहा शंकर के सुरों पर देर रात तक झूमे लोग

विज्ञापन
एनटीपीसी रिहंद के 51वें स्थापना दिवस पर सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत करती कलाकार। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद का 51वां स्थापना दिवस रविवार की देर शाम मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें स्नेहा शंकर के सुरों पर देर रात तक लोग झूमते रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) गौतम देब, परियोजना प्रमुख (रिहंद) अनिल श्रीवास्तव के साथ अन्य अतिथियों ने किया। इसके बाद एनटीपीसी गीत की प्रस्तुति की गई।
कार्यक्रम में इंडियन आइडल फेम स्नेहा शंकर को आमंत्रित किया गया था। स्नेहा शंकर ने प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक तथा उत्तरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अन्य परियोजनाओं विंध्याचल, सिंगरौली, दादरी, ऊंचाहार, टांडा, मेजा के परियोजना के प्रमुखों, महिला मंडलों की अध्यक्ष समेत अन्य कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने मिलकर भारत को जिम्मेदारी से ऊर्जा प्रदान करने की एनटीपीसी की पांच दशक लंबी यात्रा का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें