फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एनटीपीसी के स्वागत गेट के सामने शाम सात बजे तक लोगों ने किया हंगामाबीजपुर में बेतहाशा बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने 5 घंटे तक किया चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दस दिनों से बेतहाशा बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ता मंगलवार काे सड़क पर उतर गए और एनटीपीसी रिहंद के स्वागत गेट पर हंगामा किया।
विज्ञापन

गेट के सामने पांच घंटे तक चक्काजाम कर नारेबाजी की। दोपहर 2 बजे से शुरू हुआ जाम शाम सात बजे तक जारी रहा।
बीजपुर बाजार सहित शांति नगर,मोटर गैरेज, राय काॅलोनी में एनटीपीसी के माध्यम से बिजली आपूर्ति होती है। इसके लिए 1000 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगा था। ट्रांसफॉर्मर जल जाने के बाद 500 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाया, लेकिन ओवरलोड के कारण आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
विरोध पर 1000 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया, बावजूद बिजली न मिलने पर मंगलवार को उपभोक्ता नाराज हो गए। चिलचिलाती धूप और उमस के बीच गर्मी से बेहाल महिला, पुरुष और बच्चे सड़क पर उतर गए।
विज्ञापन

सीआईएसएफ कर्मियों ने गेट पर ताला बंद कर लोगों को बाहर रोका तो वे सड़क पर बैठ गए। महिलाओं ने बताया कि लोग पीने के पानी के लिए बूंद बूंद को तरस गए हैं। शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही।
सीमा पटेल, पुष्पा, चंद्रवती देवी, मानती देवी, बिंदु देवी, देवकली देवी, बिभुलिया, प्रतिमा, गुना, ऊषा देवी, स्वाति शर्मा, मंजू शर्मा, अनुराधा आदि का कहना था कि प्रबंधन के ढुलमुल रवैये से उन्हें बिजली नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन

गर्मी में बच्चों की तबीयत बिगड़ जा रही है। घरों में पानी की किल्लत हो गई है। सीमा पटेल ने कहा की जब तक 24 घंटे बिजली ग्रामीणों को नहीं मिलेगी तब तक हम लोग गेट पर बैठे रहेंगे। शाम करीब छह बजे एनटीपीसी जीएम संजय असाठी, अपर महाप्रबंधक बृज किशोर पांडेय, प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें