फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी के अंबार से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। ढाई महीने की जगह महज 15 दिन का वेतन भुगतान करने का आरोप लगाते हुए सफाई कर्मियों ने शनिवार सुबह कार्य बहिष्कार कर अपने रोष का इजहार किया। इस दौरान कूडा निस्तारण नहीं होने से पूरा अनपरा बाजार कचरे से पटा नजर आया। सफाई कर्मियों के बार-बार कार्य बहिष्कार से क्षुब्ध नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस तरह की समस्याओं का तत्काल निराकरण कराये जाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत का गठन हुए डेढ़ वर्ष से अधिक का समय व्यतीत हो चुका है। उसके बाद किसी तरह तीन माह पूर्व सफाई कर्मियों की नियुक्ति कर साफ-सफाई का कार्य शुरू कराया गया है। अभी पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई का कार्य सुचारू ढंग से हो भी नहीं पा रहा है। इस बीच वेतन भुगतान की मांग को लेकर सफाई कर्मियों द्वारा बार-बार किए जा रहे कार्य बहिष्कार के कारण सफाई का कार्य बाधित होने से परेशानी आम नागरिकों को उठानी पड़ रही है।
घर में खाने को दाने नहीं कैसे करें काम
सफाई कर्मियों ने बताया कि किसी प्रकार तो उन्हें नौकरी मिली है। नाम उजागर न करने की शर्त पर सफाई कर्मियों ने बताया कि इसके लिए पत्नी का जेवर बेचने के साथ ब्याज पर रूपये लेना पडा है। अब ढाई महीने से वेतन ही नहीं मिल पा रहा है। दो महीने से बकाया होने के कारण दुकानदार ने राशन देने से इंकार कर दिया है। घर में दाना नहीं है। ऐसे में वेतन भुगतान नहीं होने से उनके समक्ष परिवार के भरन-पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन

---
सफाई कर्मियों के भुगतान को लेकर नगर पंचायत पूरी तरह गंभीर है। उनका पूरा भुगतान करा दिया गया है। हो सकता है किन्हीं कारणों से पूरी राशि अभी उनके खाते में न आई हो। जन समस्या को देखते हुए कूडे़दानों के कचरा निस्तारण के संबंध में शीघ्र ही ठोस पहल की जाएगी। -भारत सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अनपरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें