फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: मारपीट के आरोपी को आधी रात में अर्धनग्न अवस्था में घर से उठाने पर भड़के लोग, थाने के बाहर हंगामा

Mon, 10 Apr 2023 03:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

पेट्रोल पंप कर्मी से मारपीट के आरोपी को पुलिस ने आधी रात को उठा लिया। दुद्धी कोतवाली के बाहर हंगामा कर रहे लोगों ने कहा कि मारपीट जैसे छोटे मामले में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति को आधी-रात को उसके घर से बिस्तर से उठाकर अर्धनग्न अवस्था में थाने लाया गया। यह मानवाधिकारों का सीधा उलंघन है।
विज्ञापन
दु्द्धी कोतवाली के बाहर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के जाबर गांव स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार शाम कर्मचारी से मारपीट के मामले में पुलिसिया कर्रवाई से लोग भड़क उठे। सोमवार सुबह नाराज लोगों ने दुद्धी थाना पहुंच कर हंगामा मचाया। मारपीट के मामले में युवक को हिरासत में लिए जाने से लोग नाराज थे।

विज्ञापन


जाबर गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मी के साथ रविवार को गाली गलौज करते हुए कुछ लोगों ने मारपीट की थी। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। पेट्रोल पंप कर्मी राहुल निवासी पकरी थाना विंढमगंज की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस पर मनमानी करने का आरोप

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने देर शाम आरोपी को उसके घर से हिरासत में ले लिया। इससे नाराज लोगों ने सोमवार सुबह सड़क पर काफी देर हंगामा काटा। इसके बाद थाने के अंदर भी पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच काफी नोकझोंक हुई। बड़ी तादाद में थाने पहुंचे स्थानीय व्यापारी, भाजपा नेता, व्यापारी और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाया।

कहा कि मारपीट जैसे छोटे मामले में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति को आधी-रात को उसके घर से बिस्तर से उठाकर अर्धनग्न अवस्था में थाने लाया गया। यह मानवाधिकारों का सीधा उलंघन है। लोगों ने कहा कि पुलिस जिस तरह से आधी रात को कार्रवाई कर रही है, लगता है जैसे कोई बड़ा अपराधी हो। इस दौरान लोग आधी रात को दबिश देने का आदेश भी दिखाने की मांग की। 
विज्ञापन

इसके साथ ही लोग पुलिस से माफी मांगने की मांग की। सूचना पर दुद्धी थाने पहुंचे क्षेत्राधिकारी दुद्धी दद्दन प्रसाद नाराज लोगों को समझाने में जुटे रहे।  इस मौके पर सिविल बार अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, दुद्धी बार अध्यक्ष  रामपाल जौहरी, राजकुमार अग्रहरि, कमल कानू, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, बिपिन बिहारी सहित सैकड़ों लोगों मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें