फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन न मिलने से खफा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 11 Aug 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
गरीबों को समाजवादी पेंशन न मिलने से नाराज करगरा गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने अपात्र व्यक्तियों को पेंशन दिए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


चेताया कि शीघ्र अपात्र व्यक्तियों को पेंशन सूची से काट कर पात्रों को पेंशन शुरू नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।

दोपहर करीब 12 बजे चोपन ब्लाक के करगरा गांव के ग्रामीण मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में मुख्यालय पहुंच सीडीओ को मांगपत्र सौंपा।

यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सपा सरकार के महात्वाकांक्षी समाजवादी पेेंशन योजना के चयन में जमकर धांधली बरती गई है।

 इसकी शिकायत पूर्व में कई बार अधिकारियों से की जा चुकी है। लेकिन उनकी कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। जिसके चलते पात्रों को पेंशन के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


 इस दौरान वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि पात्र व्यक्ति पेंशन के लिए समाज कल्याण विभाग के दफ्तर का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उनका सुनने वाला कोई नहीं है।

समुचित जानकारी भी ग्रामीणों को नहीं दी जा रही है। विवश होकर हक के लिए ग्रामीणों को आंदोलन की राह पकड़नी पड़ रही है। ग्रामीणों ने कहा कि मांगों को अविलंब पूरा नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्र्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में भुअरी, तेतरी, चंद्रावती, लालती, कलावती, भगवंती, हिरा देवी शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें