फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4800 संविदा श्रमिकों का किया गया भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। कोरोना महामारी वजह से सबसे बुरी तरह प्रवासी श्रमिक प्रभावित हुए हैं। ऐसे में एनटीपीसी विंध्याचल ने अपने स्थायी कर्मचारियों की तरह ही संविदा श्रमिकों के भुगतान को भी समय से प्रदान करवाना सुनिश्चित किया है। जिसके परिणामस्वरूप एनटीपीसी विंध्याचल से जुड़े 4800 से अधिक संविदा कर्मचारियों को पिछले दो महीनों में समय पर ही भुगतान किया गया है। प्रोजेक्ट के प्रवक्ता एलएम पांडेय ने बताया कि वक्त पर भुगतान इसलिए कराया गया कि श्रमिक अपनी एवं अपने परिवार का भरण पोषण सही से कर सकें। यूपीएल के माध्यम से कार्यरत एक कार्यालय सहायक संदीप कुमार दुबे ने कहा कि मुझे मार्च और अप्रैल दोनों महीने का वेतन समय पर मिल गया था, हालांकि लॉकडाउन के कारण मैं पिछले दो महीनों से नियमित रूप से कार्यालय में रिपोर्ट करने में सक्षम नहीं था। मैं अपने परिवार के चार सदस्यों में अकेला कमाने वाला हूँ, और मेरे वेतन का एक बड़ा हिस्सा मेरे बीमार माता-पिता के लिए चिकित्सा देखभाल पर खर्च किया जाता है। विवेक कंस्ट्रक्शन एजेंसी से जुड़े 25 मजदूरों की देखरेख करने वाले सुपरवाइजर अनिरुद्ध प्रसाद ने कहा पिछले दो महीनों में हमें समय पर भुगतान मिला है। एनटीपीसी विंध्याचल भुगतान करने के लिए दिए गए दस्तावेजों की जांच अतिशीघ्र कर श्रमिकों के भुगतान को समय पर करना सुनिश्चित किया। इसके अलावा एनटीपीसी विंध्याचल मजदूरों को दोपहर और रात का भोजन भी उपलब्ध करा रही है। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मजदूरों के लिए अस्थायी रहने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें