राबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में सोनभद्र फोटोग्राफर स्टूडियो एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में दी?
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के रामलीला मैदान में वृहस्पतिवार को सोनभद्र फोटोग्राफर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। तत्पश्चात निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल व भाजपा जिला मंत्री अजीत रावत ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बैठक में पवन जायसवाल को एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर शेखर शाहू, आशीष अग्रवाल, मनोज, रमेश, श्रवण, राजेश केशरी, शरद केशरी, सावन सोनी, रमेश, सूर्य जायसवाल आदि उपस्थित रहे। संचालन आसिफ वारसी ने किया।