फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कुड़मी समाज के आंदोलन के कारण पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल में कुड़मी समाज के आंदोलन के कारण अलग-अलग रुटाें पर संचालित होने वाली राजधानी एक्सप्रेस सहित 25 ट्रेनें निरस्त की गई हैं। इसमें सोनभद्र से होकर चलने वाली पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस भी शामिल हैं।
विज्ञापन

वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि धनबाद मंडल में कुड़मी समाज के आंदोलन के चलते 20 सितंबर को पटना से चलकर सिंगरौली जाने वाली गाड़ी संख्या 13350 पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस निरस्त रही।
वहीं 21 सितंबर को सिंगरौली से पटना जाने वाली गाड़ी संख्या 13349 सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस का संचालन निरस्त किया गया है। वहीं गाड़ी संख्या 53343 गोमो-चोपन पैसेंजर का आंशिक समापन 20 सितंबर को चंद्रपुरा स्टेशन पर किया गया। इसी तरह गाड़ी संख्या 53344 चोपन-गोमो पैसेंजर का आंशिक समापन गढ़वा रोड स्टेशन पर किया गया।
विज्ञापन

बताया कि गाड़ी संख्या 18613 रांची-चोपन एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तित किया गया है, यह ट्रेन शनिवार को रांची-टोरी होते हुए चलाई गई। इसी तरह से अन्य रूटों पर चलने वाली ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें