फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सीएचसी में बने गलियारे में बेड लगाकर हो रहा मरीजों का इलाज

विज्ञापन
म्योरपुर सीएचसी में गलियारे में बेड पर उपचार कराते मरीज
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय सीएचसी में कई दिनों से मरीजों का उपचार वार्ड की बजाय गलियारों में बेड लगाकर किया जा रहा है। हालत यह है कि मरीजों को खुले गलियारे में ही ड्रिप चढ़ाई जा रही है, इससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे लोगों का आरोप है कि वार्ड में जगह उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को व्यवस्थित तरीके से भर्ती नहीं किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि सीएचसी म्योरपुर क्षेत्र का प्रमुख सरकारी अस्पताल है, जहां दूर-दराज गांवों से मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं।
इसके बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। म्योरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ.पीएन सिंह ने कहा कि मरीजों की संख्या नहीं बढ़ी है। बेड बदले जा रहे हैं। ऐसे में नए बेड को कसकर गलियारे में रखा गया है। मरीज बिजली न रहने पर अपने से आकर उस पर लेट जा रहे हैं। संवाद

म्योरपुर सीएचसी में गलियारे में बेड पर उपचार कराते मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें