फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्स की मौजूदगी में चारागाह की जमीन कराई गई खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज तहसील के भवानीपुर गांव में बृहस्पतिवार को फोर्स की मौजूदगी में एसडीएम यमुनाधर चौहान ने अतिक्रमणकारियों की चंगुल से चारागाह की जमीन को मुक्त कराया। एसडीएम ने क्षेत्रीय कानूनगो और लेखपाल से अवैध कब्जा करने वालों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का फरमान जारी किया है। प्रशासन अतिक्रमणकारियों को बख्शने की मूड में नहीं है।
विज्ञापन

बतादें कि मंगलवार को ग्रामीण भगवानदास, कमला, रामअधार ने डीएम को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया था कि भवानीपुर गांव में 108 बीघा भूमि राजस्व अभिलेख में चारागाह के रूप में दर्ज है। उक्त भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। इसकी जानकारी होने पर पिछले वर्षउपजिलाधिकारी सदर ने चारागाह की जमीन को खाली कराते हुए पत्थरगड़ी करवाया। लेकिन वर्तमान में कई लोगों ने पत्थरों को उखाड़ कर सरकारी जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। इतना ही दंबगों ने कई काश्तकारों के भूमिधरि की भूमि को बढ़ चढ़ कर जोत लिया है। इससे मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एसडीएम को चारागाह की जमीन को खाली कराते हुए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बृहस्पतिवार को फोर्स के साथ एसडीएम और तहसीलदार सुशील कुमार ने भवानीपुर पहुंच कर चारागाह की जमीन को अतिक्रमणकारियों से खाली गराया। पुलिस अवैध कब्जा करने वालों की तलाश की, लेकिन एक भी मिले नहीं। एसडीएम यमुनाधर चौहान का कहना है कि कुछ लोगों ने चारागाह की जमीन पर की गई पत्थरगड़्डी हटाकर जोतकोड़ कर लिया था। चारागाह की जमीन खाली कराते हुए अतिक्रमणकारियों के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी और दूसरे की जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें