फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात सुनते भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.धर्मवीर
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के विभिन्न बूथों पर रविवार को पीएम मोदी के मन की बात का प्रसारण हुआ। कार्यकर्ताओं ने पीएम की बातों को सुना और उसे आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में बूथ संख्या 17 पर कार्यकर्ताओं ने पीएम के संदेश को सुना। प्रधानमंत्री ने महिलाओं के सशक्तीकरण, नशामुक्त युवा, पोषण और त्योहारों पर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत के संकल्प को मजबूती दे सकते हैं। त्योहारों के दौरान लोगों से आसपास के युवाओं पर ध्यान देने और गलत आदतों से दूर रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए स्थानीय उत्पादों को अपनाने की बात कही। इस दौरान मिठाई लाल सोनी, सभासद विनोद सोनी, कृपाशंकर, विकास सिंह चंदेल, अजीत पटेल, संदेश पटेल, अश्वनी, अनूप पांडेय, राहुल, गुनगुन, संतोष, बबलू, श्यामलाल, रिशु, पुरुषोत्तम सेठ, राजन सोनी, सुरेश यादव, संजू पांडेय, विष्णु चौबे, छोटू सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें