शक्तिनगर। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी (30) का शव शनिवार रात उनके घर में फंदे से लटका मिला। उनके सोशल मीडिया पर नौ लाख से ज्यादा अनुयायी थे। परिजनों ने निधि को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में फोन पर बातचीत के दौरान किसी से विवाद की जानकारी मिली है। निधि के फेसबुक पर करीब नौ लाख और इंस्टाग्राम पर लगभग सात लाख फॉलोअर थे। घटना के बाद उनके सोशल मीडिया खाते पर एक भावनात्मक संदेश भी सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मोरवा के थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। घटना के वास्तविक कारणों का पता शव के पोस्टमार्टम के बाद चलेगा।