फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस माफी के लिए अभिभावकों का धरना प्रदर्शन 15 को

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे फीस माफी की मांग को लेकर अभिभावक मंच के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। छात्रों के अभिभावकों का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को जिलाधिकारी एस राजलिंगम से मिला। अभिभावकों ने उन्हें बताया कि निजी विद्यालय अभिभावकों पर फीस जमा करने के लिए दबाव बना रहे हैं। इससे अभिभावक मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं। कहा कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो अभिभावक 15 अक्तूबर को धरना देंगे।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि अभिभावकों ने दोषपूर्ण शुल्क वसूली पर प्रतिबंध लगाने तथा अबतक ले लिये गये शुल्क का समायोजन कराने के लिए पूर्व में पत्र देकर निजी विद्यालयों मे लिए जा रहे ट्यूशन शुल्क के अतिरिक्त वार्षिक तथा विकास और लाइब्रेरी आदि शुल्क की वसूली बंद कराने की मांग की थी । बावजूद इसके अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिलाधिकारी ने आश्वासन देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी को निस्तारण के लिए लिखते हुए कहा कि अतिरिक्त वसूली गलत है। जिलाधिकारी की ओर से ठोस कार्रवाई ना किए जाने के कारण अभिभावक मंच के प्रतिनिधिमंडल ने 15 अक्तूबर को निर्धारित धरना प्रदर्शन करने की बात कहीं। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ समाजसेवी रामसकल चौबे, चन्द्र भूषण पांडेय, श्रीकांत त्रिपाठी, गिरीश पांडेय, शिवसेना के जिलाध्यक्ष सत्यम, संतोष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें