फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कबड्डी में परासी, खो-खो में रिहंदनगर का दबदबा

विज्ञापन
सोन शक्ति स्टेडियम में विभिन्न डीएवी विद्यालयो से आए खिलाड़ी खेल में बेहतर प्रर्दशन कर मेडल प् - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
बीजपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में चल रही डीएवी जोनल खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए मुकाबलों में दमखम दिखाया। कबड्डी अंडर-14 बालिका वर्ग में डीएवी परासी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि डीएवी विद्युत अनपरा उपविजेता रहा। ताइक्वांडो अंडर-17 में डीएवी ओबरा की अर्पिता प्रजापति विजेता बनीं और डीएवी रॉबर्ट्सगंज की आर्या सिंह ने दूसरा स्थान पाया। स्किपिंग अंडर-14 फ्री स्टाइल में डीएवी परासी की वैष्णवी प्रथम, ओबरा की अविका द्वितीय, अनपरा की छाया ने तृतीय रहीं। स्किपिंग अंडर-14 साइक्लिंग स्टाइल में बीना की शुभांगी विजेता रहीं। अनपरा की रिया उपविजेता और ओबरा की अनुशा तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, स्किपिंग अंडर-17 साइक्लिंग स्टाइल में डीएवी परासी की प्रीति ने प्रथम और डीएवी ओबरा की कृति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में डीएवी रॉबर्ट्सगंज की टीम विजेता और डीएवी रिहंदनगर उपविजेता रही। खो-खो प्रतियोगिता में डीएवी रिहंदनगर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि डीएवी परासी दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में सतनाम सिंह और विकास दुबे ने रेफरी की जिम्मेदारी निभाई। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन संदीप दुबे ने किया। समापन पर विभिन्न खेलों के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों तथा विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों ने मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक मनोज रंजन, सीनियर मैनेजर प्रीतम कुमार, मानव संसाधन विभाग के डिप्टी मैनेजर रोशन कुमार, मुकेश कुमार, डीएवी ककरी की प्राचार्य रचना दुबे, डीएवी अनपरा की प्राचार्य दीपा शरण, डीएवी विद्युत अनपरा की प्राचार्य दीपा पांडे, डीएवी विद्युत ओबरा के प्राचार्य हरिकेश यादव आदि उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें