फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सत्ता के सामने सच बोलने का साहस देता है जनेश्वर मिश्र का समाजवाद

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज सपा जिला कार्यालय मेंं छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्रा की जयंती पर पुष्प अर्पित करते सपा
विज्ञापन
सोनभद्र। सपा जिला कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी आंदोलन के प्रखर पुरोधा एवं छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पार्टी नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में 11 और 12 अगस्त को प्रस्तावित पीडीए सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। संगोष्ठी में सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय जैसे मूल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने में लगी है। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय प्रचार पर अधिक ध्यान दे रही है। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल और परमेश्वर दयाल ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का समाजवाद सत्ता के अहंकार के सामने सच बोलने का साहस देता है। सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संघर्ष ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि गरीबों का भला करना ही समाजवाद का मूल उद्देश्य है और यही विचार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे हैं। बैठक में 11 व 12 अगस्त को आयोजित होने वाले पीडीए सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक जनसंपर्क अभियान चलाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, वेदमणि शुक्ला, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, लाल बहादुर पाल, रामप्यारे सिंह पटेल, विजय शंकर जायसवाल, विमलेश पटेल, रामेश्वर भाई पटेल, दीपक केसरी, विवेक सिंह, नजमुद्दीन, अंकित राठौर, दिनेश सरोज, बबलू धनगर, फारुक अली, जिलानी, कृपा शंकर चौहान, लालू भारती, कामरान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें