फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरमच्छ से ग्रामीणों में फैली दहशत

Sat, 11 Feb 2017 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गडिया गांव में मगरमच्छ दिखाई देने से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचना दी बावजूद इसके अभी तक मगरमच्छ को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नही की गई। ग्रामीणों ने तत्काल मगरमच्छ को पकड़कर अन्यत्र भेजे जाने की मांग की है।
विज्ञापन

  म्योरपुर ब्लॉक के गडिया ग्राम पंचायत के कुंभी बांध में मगरमच्छ के रोजाना दिखाई देने से लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने कई बार मांग की लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई। दो दिन पूर्व स्कूल जा रहे बच्चे मगरमच्छ देख दहशत में आ गए थे। इसके बाद से ग्रामीण और भी खौफजदा हैं। उस दौरान ग्रामीणों ने किसी तरह बच्चों को वहां से हटाकर मगरमच्छ को भगा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि मगरमच्छ के भ्‍ाय से वे अपने बच्चों को अकेले नही जाने दे रहे है। लेकिन रोजाना बांध के किनारे उसके दिखाई देने से लोग दहशत में हैं। मगरमच्छ के न पकड़े जाने से लोगांे में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग यदि समय रहते मगरमच्छ को नही पकड़ते है तो कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। मगरमच्छ के रोजाना बांध के किनारे दिखाई देने से ग्रामीणाें में भय है। ग्रामीणों ने तत्काल बांध से निकलवाकर अन्यत्र भेजे जाने की मांग की है। ग्रामीण मनीष यादव, रामनरेश, रामलाल, प्रेमचंद आदि ने तत्काल मगरमच्छ को पकड़कर अन्यत्र भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें