ओबरा के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दाैरान झुलसा कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
बीती रात ओबरा सी परियोजना के सीएचपी प्लांट में कार्य के दौरान एक कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना पैनल में ब्लास्ट के कारण बताया गया है। घायल कर्मचारी को ओबरा परियोजना चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
तेज आवाज सुनकर माैके पर अन्य कर्मचारी भी इकट्ठा हो गए। कर्मचारी सिर से पैर तक झुलस गया था। उसे स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।