फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: अराजक तत्वों को किया जाएगा पाबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारी तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने सभी थानाध्यक्षों को चुनाव में खलल पैदा करने वालों को चिह्नित कर उन्हें पाबंद करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से अभी भले ही पंचायत चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई है लेकिन प्रधान, ग्राम, जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्य बनने की चाहत रखने वालों ने मतदाताओं से संपर्क करना शुरू कर दिया है। चुनाव नजदीक आते ही पूर्वांचल के आजमगढ़ समेत कुछ अन्य जिलों में चुनावी रंजिश को लेकर हिंसक घटनाएं घटने को गंभीरता से लेते हुए वाराणसी जोन के एडीजी ने सभी पुलिस कप्तानों को अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है। एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानों एवं पुलिस चौकियों की फोर्स ने गांवों में पूर्व में हुए चुनावों जिन लोगों के बीच विवाद हुए हैं, उनकी जानकारी एकत्र करनी शुरू कर दी है। पूर्व में हुए चुनावों में हत्या, लूट समेत अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल लोगों के बारे में भी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने मातहतों को आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा अशांति का माहौल पैदा करने वालों को दो लाख रुपये से अधिक धनराशि से पाबंद करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें