फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: चार रंगों में 54 लाख मतपत्रों की हो गई छपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव में प्रधान, जिला, क्षेत्र व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कई वार्डों से 20 से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। प्रत्याशियों की संख्या को देखते हुए इस बार चार, छह, नौ, 12, 18, 27, 36 व इससे चुनाव चिह्न वाले मतपत्र छपवाए जा रहे हैं। फिलहाल राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से 2015 में हुए चुनाव के दौरान रहे 12 लाख 36 हजार 778 मतदाताओं को देखते हुए इसमें 12 प्रतिशत की वृद्धि कर प्रधान, जिला, क्षेत्र, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए कुल 54 लाख 11 हजार 500 मतपत्र छपवाना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में हुए चुनाव में जिले की 637 ग्राम पंचायतों में इतनी ही संख्या में प्रधान, 7881 ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव किया गया था। इसी तरह से जिला पंचायत सदस्य के 33 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 834 सीटों के लिए चुनाव कराया गया था। इस बार म्योरपुर ब्लाक की सात ग्राम पंचायतों में से छह अनपरा और एक रेणुकूट नगर पंचायत में शामिल कर लिया गया है। इसके चलते फिलहाल जिले की 630 ग्राम पंचायतों में चुनाव की तैयारी तेज कर दी गई है।
पिछले चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के वार्ड नंबर दो बरहमोरी से 29, वार्ड चार सोढ़ा से 32, वार्ड पांच परावां से 46, वार्ड आठ राजपुर से 35, वार्ड 13 से मूर्तियां से 30, वार्ड 15 तिलौली कला से 30, वार्ड 16 शाहगंज से 30 व वार्ड 19 कोटा से 28 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इसी तरह से प्रधान पद के लिए ग्राम पंचायत जुगैल से 34, कोटा से 36, निगाही से 32, सलखन से 35, बीजपुर से 32, बैरपुर से 37, पनारी से 40, बिल्ली मारकुंडी से 44, अनपरा (अब नगर पंचायत) से 42 और जमशीला से 43 प्रत्याशी मैदान में थे। प्रत्याशियों की ज्यादा संख्या को देखते हुए चार से लेकर 36 चुनाव चिह्न तक के मतपत्र अभी से छपवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। और ज्यादा प्रत्याशी होने पर बाद में भी मतपत्रों की छपाई का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन

कोट :
मतपत्रों की छपाई की प्रक्रिया चल रही है। ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए 14 लाख 20 हजार 700 मतपत्र सफेद रंग में छपवाए जा रहे हैं। प्रधान के चुनाव के लिए 11 लाख 75 हजार 300 मतपत्र हरे रंग और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए 14 लाख 19 हजार 400 मतपत्र नीले रंग में छपवाए जा रहे हैं। इसी तरह से जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए 14 लाख 14 हजार 100 मतपत्र गुलाबी रंग के छपवाए जा रहे हैं।- जगरूप पटेल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
इनसेट
36 चुनाव चिह्न वाले छप रहे 1.98 लाख मतपत्र
सोनभद्र। पंचायत चुनाव के लिए चुनाव चिह्न के हिसाब से मतपत्र छपवाए जा रहे हैं। इसके तहत जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए चार चिह्न वाले 28 हजार 100, छह चिह्न वाले 57 हजार 300, नौ चिह्न वाले एक लाख 42 हजार 600, बारह चिह्न वाले दो लाख 12 हजार 800, अट्ठारह चिह्न वाले तीन लाख 77 हजार 500, सत्ताइस चिह्न वाले तीन लाख 12 हजार 200 और 36 चिह्न वाले एक लाख 98 हजार 800 मतपत्र छपवाए जा रहे हैं।
इसी तरह से क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए चार चिह्न वाले तीन लाख 12 हजार 200, छह चिह्न वाले तीन लाख 69 हजार 400, नौ चिह्न वाले तीन लाख 97 हजार 500, बारह चिह्न वाले दो लाख 12 हजार 800, अट्ठारह चिह्न वाले 91 हजार 800, सत्ताइस चिह्न वाले 28 हजार 100, छत्तीस चिह्न वाले सात हजार 600 मतपत्र छपवाए जा रहे हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए चार चिह्न वाले 11 लाख 22 हजार 400, छह चिह्न वाले दो लाख 12 हजार 800, नौ चिह्न वाले 71 हजार 300, बारह चिह्न वाले 12 हजार और अट्ठारह चिह्न वाले दो हजार 200 मतपत्र छपवाए जा रहे हैं। इसके अलावा प्रधान के चुनाव के लिए चार चिह्न वाले एक लाख 70 हजार 700, छह चिह्न वाले दो लाख 26 हजार 900, नौ चिह्न वाले 13 लाख 72 हजार 700, बारह चिह्न वाले दो लाख 98 हजार 100, सत्ताइस चिह्न वाले 85 हजार 300 और छत्तीस चिह्न वाले 21 हजार 600 मतपत्र छपवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें