फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को मिलेगा सवेतन अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अपर श्रमायुक्त, विंध्याचल मंडल सरजू राम ने सोनभद्र, मिर्जापुर और भदोही जिलों के समस्त औद्योगिक प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों, श्रमिकों को 15 अगस्त को राष्ट्रीय अवकाश के दिन सवेतन अवकाश प्रदान करने का निर्देश दिया है। नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा है कि किसी अन्य विधि, संविदा, लिखित, परंपरा, चलन में इसके विपरीत प्रावधान होने के बावजूद प्रत्येक श्रमिक/कर्मचारी को राष्ट्रीय अवकाश के दिन सवेतन अवकाश प्रदान किया जाए, जिसका कि वह हकदार है। उन्होंने कहा है कि यदि औद्योगिक प्रतिष्ठान में कार्य या व्यवसाय की अनिवार्यता के कारण यदि किसी कर्मचारी, श्रमिक से राष्ट्रीय अवकाश के दिन कार्य कराया जाता है तो नियोजक उसे दैनिक मजदूरी की दुगुनी दर पर पारिश्रमिक का भुगतान करेगा अथवा कर्मचारी को विकल्प के तौर पर राष्ट्रीय अवकाश के दिन की मजदूरी दी जाएगी और साथ ही उस दिन कार्य करने के एवज में अगले एक माह के भीतर एक दिन का अवकाश भी मिलेगा, जिस दिन साप्ताहिक अवकाश न हो।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें