फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएफ के चार क्रय केंद्रों पर धान की खरीद बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। दिन रात मेहनत करके फसल उपजाने वाले किसानों को अब क्रय केंद्रों पर समर्थन मूल्य के हिसाब से धान बेचने में परेशानी हो रही है। केंद्रों का चक्कर काटने को विवश हैं, लेकिन कई जगह खरीद नहीं हो रही है। साधन सहकारी समिति के चार केंद्रों पर सोमवार को स्थानाभाव और बोरे की कमी के कारण खरीद नहीं हुई। इस वजह से यहां के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में एक लाख 15 हजार एमटी धान की खरीद के लिए शासन स्तर से लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके लिए 75 केंद्र बनाए गए हैं। अकेले साधन सहकारी समिति के 46 केंद्र बनाये गए हैं। सहकारिता विभाग के अधिकारी बताते हैं कि इन दिनों कई जगह स्थानाभाव और बोरे की समस्या आ रही है। सोमवार को मिले डाटा के अनुसार चार केंद्रों पर खरीद बंद रही। आरंगपानी लैंपस पर पांच सौ एमटी खरीद का लक्ष्य है लेकिन अब तक 241.64 एमटी की खरीद हुई है। उठान महज 22 एमटी की हुई है यानी 219.640 एमटी की उठान बाकी है। महज 53 किसानों से ही खरीद होने के बाद स्थानाभाव व बोरे की कमी के कारण खरीद बंद हो गई। इसी तरह जुगैल लैंपस में भी पांच सौ एमटी खरीद का लक्ष्य है, लेकिन यहां 639 एमटी की खरीद हो चुकी है। 250 एमटी धान केंद्र के गोदाम में पड़ा है। यानी जगह की कमी के कारण यहां भी खरीद बंद है। कोन और कोटा लैंपस पर भी विभिन्न कारणों से खरीद बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें