राबर्ट्सगंज में उद्भव सेवा समिति की ओर से स्व्तंत्रता दिवस पर 151मीटर का निकला तिरंगा यात्रा।
- फोटो : SONBHADRA
उद्भव सेवा समिति ट्रस्ट सोनभद्र के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस पर 151 मीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा यात्रा निकाली गई। राबर्ट्सगंज स्थित स्वर्ण जयंती चौक से होते हुए सिविल लाइंस रोड, महिला थाना, शीतला मंदिर चौक होते हुए वापस स्वर्ण जयंती चौक पर आकर संपन्न हुआ।
शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर एसडीएम रमेश कुमार ने किया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार त्रिपाठी ने किया। संस्था के अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने बताया कि नागरिकों के अंदर देश प्रेम की भावना लाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर गोविंद केसरी, संजय जैन, दिनेश सिंह, कमल पाल, अनिल सोनी, मनोज मौर्या, अरविंद पांडेय, श्याम रत्नाकर, संदीप जायसवाल, रवि केसरी संजीव शुक्ला, आनंद गुप्ता, अमित वर्मा, गनेश केसरी, नरेश केसरी, जनार्दन पांडेय, जितेंद्र विश्वकर्मा, मुकेश मौर्या, संजिव शुक्ला, शरद जायसवाल, विनोद जायसवाल, अमित अग्रवाल, रीशु तिवारी, रमन त्रिपाठी, रवि आदि रहे।
राबर्ट्सगंज में उद्भव सेवा समिति की ओर से स्व्तंत्रता दिवस पर 151मीटर का निकला तिरंगा यात्रा।- फोटो : SONBHADRA