सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुआर गांव में बुधवार की रात सरकारी आवास के बालकनी से गिरकर 48वीं वाहिनी पीएसी के कुक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
प्रयागराज के मेजा थाना निवासी इलम का पुरा निवासी अरविंद कुमार यादव 48वीं रिजर्व वाहिनी पीएसी में कुक के पद पर कार्यरत था। बताते हैं कि बुधवार की रात वह बहुआर स्थित सरकारी आवास में सो रहा था। रात्रि में आवास के बालकनी से नीचे गिर गया। उसे गंभीर चोट आई। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रॉबर्ट्सगंज कोतवाल गोपालजी गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सूचना दी गई है।