फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर रहेगा पुलिस का पहरा

Mon, 07 Dec 2015 10:57 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
चतरा और घोरावल ब्लॉक में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन



प्रत्याशी गांवों में वोटरों को दावत देकर अपने पाले में करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि इस पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा ने सभी थाना प्रभारियों को रात भर ग्रामीण इलाकों में गश्त करने का निर्देश दिया है। दोनों ब्लॉक में प्रचार-प्रसार बंद हो गया है।


नौ दिसंबर को घोरावल और चतरा ब्लॉक में मतदान होना है। मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे उम्मीदवारों के दिलों की धड़कन तेज हो रही है।


जीत के लिए प्रत्याशी हर हथकंडा अपना रहे हैं। गांवों में शाम ढलते ही जगह-जगह प्रत्याशियों की ओर से दावतों का दौर शुरू हो जा रहा है। इसमें जिन मतदाताओं का मन कर रहा है वे शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन



इसका कुछ प्रत्याशी विरोध कर रहे है तो विवाद की नौबत उत्पन्न हो जा रही है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।


पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा ने बताया कि दोनों ब्लॉक में प्रचार-प्रसार बंद हो गया है। इसके बावजूद कोई प्रत्याशी प्रचार करते मिला तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि घोरावल और चतरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी थाना प्रभारियों को दारोगाओं और सिपाहियों को अपने-अपने क्षेत्र में रात भर तैनात रखने का निर्देश दिया गया है। ताकि अगर कोई भी व्यक्ति निर्वाचन आयोग का उल्लंघन करता है तो उसे पकड़ा जा सकें।


बता दें कि घोरावल में 144 प्रधान और 1738 ग्राम पंचायत सदस्य और चतरा ब्लॉक में 60 प्रधान और 454 ग्राम पंचायत सदस्य पद के मतदान होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें