फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था के बीच रात में बंटे नियुक्ति पत्र

Thu, 06 Sep 2018 11:26 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
उरमौरा स्थित डायट में नियुक्ति पत्र लेने के लिए शिक्षकों की लगी कतार। - फोटो : sonbhadra news
विज्ञापन
सोनभद्र। डायट परिसर में अव्यवस्था के बीच पूरी रात सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। इस दौरान वितरण में मनमानी को लेकर विरोध के भी स्वर उठते रहे। स्थिति नियंत्रित रखने के लिए पुलिस फोर्स के साथ एडीएम, एएसपी, एसडीएम, सीओ कई थानों की फोर्स के साथ अलग-अलग टीमें बनाकर रात भर डायट पर ही डटे रहे। सुबह जाकर स्थिति पूरी तरह नियंत्रित हुई, तब संबंधितों ने राहत की सांस ली।        
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर शुरू से अव्यवस्था हावी रही। दिन में कई बार नियुक्ति पत्र बंटने की तैयारी होने और अचानक रणनीति में बदलाव ने शिक्षकों को भड़का कर रख दिया। हंगामा करने के साथ ही नियुक्ति पाने पहुंचे शिक्षक सड़क पर उतर आए आैर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे। उनको नियंत्रित करने में पुलिस और प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि पूरी रात मौके पर पुलिस फोर्स मुस्तैद रही।

किसी तरह रात 11 बजे से नियुक्ति पत्र वितरण शुरू हुआ लेकिन रह-रहकर अभ्यर्थियों की तरफ से उठते विरोध के स्वर अधिकारियों की नींद उड़ा दी थी। स्थिति अनियंत्रित न होने पाए, इसके लिए परिसर में पर्याप्त रोशनी के  इंतजाम के साथ ढाबों को भी पूरी रात खुलवाए रखा गया ताकि भोजन के लिए दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


 भोर में चार बजे तक नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। बीच-बीच में रह-रहकर बारिश से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न होती रही। छह घंटे वितरण रोकने के बाद गुरुवार की सुबह दस बजे फिर से नियुक्ति पत्र का वितरण शुरू किया गया जो सभी शिक्षकों को मिलने तक जारी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें