फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: क्षमता से अधिक सवारियां ले जा रहा पिकअप पलटा, 15 घायल

विज्ञापन
म्योरपुर में अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप और घायल महिला
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत के कमरीडाड़ टोला में शनिवार दोपहर सवारियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में 15 लोग घायल हुए। इनमें 13 महिलाएं हैं। सीएचसी में सभी का उपचार कराया गया। हादसे के समय वाहन में निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक लोग सवार थे। एसओ रविकांत मिश्र ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप वाहन पड़री गांव से ग्रामीणों को लेकर म्योरपुर के साप्ताहिक बाजार जा रही थी। जैसे ही वाहन कमरीडाड़ के पास चढ़ाई पर पहुंचा, अधिक भार होने के कारण चालक संतुलन नहीं बना सका और वाहन सड़क किनारे पलट गया। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों में जमुनी देवी (50), मंगल कुमारी (18), शिलोचनी (40), पनीता (30), सुशीला (45), धर्मती (27), सुशीला (22), मोहरमनियां (45), चंचला (8), सुधापति (45), उकमत (42), रामाशीष (13), सुशीला (30), रूइली देवी (65) और फूलमती (40) शामिल हैं। सभी घायलों को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी में चिकित्सक डॉ. धर्मराज की देखरेख में घायलों का उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

म्योरपुर में अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप और घायल महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें