फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आउटसोर्सिंग चालक का फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
डाला नई बस्ती में फांसी लगाने से मृतक-  गोविंद  गुप्ता (फाइल फोटो)स्रोत परिजन - फोटो : 1
विज्ञापन
डाला। नगर की नई बस्ती निवासी गोविंद गुप्ता (38) का शव मंगलवार को कमरे में गमछे के सहारे फंदे से लटकता मिला। वह नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग पर चालक था। घटना के पीछे घरेलू विवाद को कारण बताया जा रहा है। इसके पहले गत 20 मई को सफाई कर्मी का शव घर में फंदे से लटकता मिला था।
विज्ञापन

नई बस्ती डाला निवासी गोविंद गुप्ता (38) रविवार रात घर पहुंचा। इसी दौरान किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह किचन में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसने गमछे के सहारे छत की कुंडी में फंदा लगा लिया। उस समय उसकी पत्नी दूसरे कमरे में बच्चे को दवा पिला रही थी। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पत्नी ने आसपास के लोगों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने किचन के दरवाजे के ऊपर लगी जाली तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गोविंद को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर डाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के पीछे पत्नी और तीन बच्चे हैं। चोपन एसओ गोपालजी गुप्ता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें