वैनी। विकास खंड नगवां के सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें करीब दो करोड़ रुपये से विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करते हुए सदस्यों से प्रस्ताव लिए गए।
ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोकसभा सांसद छोटेलाल खरवार भी रहे। बैठक में एक गांव को दूसरे गांव से जोड़ने वाली सड़क व बड़े कार्यों को मनरेगा से कराए जाने पर चर्चा की गई। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, आवास, शौचालय सहित अन्य योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित कराने पर जोर दिया गया। ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने कहा कि गांव के विकास के लिए सभी प्रतिबद्ध हैं। इस मौके पर सबसे अधिक समस्याएं बिजली से संबंधित रही। बिजली निगम से किसी अधिकारी के न पहुंचने के कारण समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका। सांसद छोटेलाल खरवार की ओर से ब्लॉक परिसर में हाईमास्ट लाइट दिए जाने पर सभी ने आभार जताया। इस मौके पर एमएलसी प्रतिनिधि बसंत सिंह, बीडीओ उत्कर्ष सक्सेन, जिला पंचायत सदस्य विग्गन भारती, एडीओ पंचायत कौशलेंद्र विक्रम सिंह, पशु विभाग से डॉ. जितेंद्र कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. आत्मा सिंह आदि मौजूद रहे।