घोरावल। लक्ष्मणपुर गांव में हिंदू युवा वाहिनी भारत युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष उत्कर्ष पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को तांडव वेब सीरीज का पुतला दहन किया गया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक व कलाकारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दिन में ढाई बजे तांडव वेब सीरीज का पुतला लेकर गांव में भ्रमण किया। इसके बाद लक्ष्मणपुर पहाड़ी के पास तांडव वेब सीरीज के पुतले का दहन किया। इस अवसर पर उत्कर्ष पांडेय ने कहा कि भारत देश सनातन धर्म मानने वालों का देश है। हमारा हिंदू समाज बेहद सहिष्णु है और समस्त धरती के लोगों को अपना परिवार मानता है। वहीं आए दिन छद्म धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया जाता है। यदि दूसरे धर्म के खिलाफ कोई कुछ बोले या लिखे अथवा फिल्म बनाए तो सेक्युलरिज्म के नाम पर तमाम संगठन सिर के बल खड़े हो जाते हैं लेकिन हिंदू धर्म के अपमान पर कोई कुछ नहीं बोलता। प्रदीप तिवारी ने कहा कि सरकार तत्काल इस तांडव वेब सीरीज बनाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई करें। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से अपील की है कि हिंदू धर्म का अपमान करने वाले फिल्मों व साहित्य का पूरी तरह बहिष्कार करें। इस अवसर पर उमाशंकर दूबे, अरविंद मौर्या, प्रदीप तिवारी, अरुण पांडेय, केशव दूबे, विनोद दूबे, प्रिंस आदिवासी, वरुण पासवान, रामलखन, दीपक पासवान, अभय राज मिश्रा, रमाकांत दूबे, मनोज दूबे, सत्य प्रकाश मिश्रा, अरविंद आदिवासी, राजाराम आदिवासी, निर्मल यादव, रिंकू मिश्रा, महेश, रवि, राजिंद्र, विकास, चंदन आदि उपस्थित रहे।