कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने के लिए ओपन जिम स्थापित किया जाएगा। योजना के तहत करीब दो लाख रुपये की लागत से यह सुविधा विकसित की जाएगी।
साथ ही छात्राओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए वाद्य यंत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे। ओपन जिम में छात्राएं नियमित व्यायाम कर सकेंगी। इससे उनमें जहां मोटापा, थकान और तनाव कम होगा वहीं एकाग्रता, आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जिम में स्काई वॉकर, स्टेपर डबल, ट्रिपल ट्विस्टर, हैंड रोटेटर डबल, एब्स ट्रेनर डबल, लेग प्रेस डबल और पेंडुलम डबल सहित विभिन्न उपकरण लगाए जाएंगे।