फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: प्रत्याशी और प्रस्तावक को ही नामांकन स्थल पर जाने की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। निकाय चुनाव की तैयारियों में प्रशासन युद्धस्तर पर जुट गया है। बृहस्पतिवार को एडीएम और एएसपी ने नामांकन स्थलों का निरीक्षण किया। वहां बैरिकेेडिंग व सुरक्षा प्रबंध के बारे में जानकारी ली। अफसरों ने बूथों का भी निरीक्षण कर वहां की तैयारियां देखी। बिजली, पानी, रैंप सहित अन्य सुविधाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए संबंधित निकाय के अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

एडीएम सहदेव मिश्र और एएसपी कालू सिंह दोपहर बाद सदर तहसील पहुंचे। यहां राबर्ट्सगंज नगर पालिका और चुर्क नगर पंचायत का नामांकन होना है। एसडीएम शैलेंद्र मिश्र से अध्यक्ष व सदस्य पदों के नामांकन के लिए निर्धारित अलग-अलग कक्षों में पहुंचकर वहां सुरक्षा इंतजाम की जानकारी ली। नामांकन स्थल के बार बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। कहा कि नामांकन स्थल को इस तरह से घेरा जाए, ताकि कोई भी बाहरी व्यक्ति वहां तक न पहुंच सके। नामांकन के दौरान सिर्फ प्रत्याशी व प्रस्तावक ही कक्ष में मौजूद रहेंगे। सदर तहसील के बाद वह नगर के बूथों पर पहुंचे। नगरीय क्षेत्र में 18 अति संवेदनशील प्लस बूथ बनाए गए हैं। इनमें चार बूथों पर जाकर वहां बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। बूथों पर रैंप, शौचालय, पेयजल की व्यवस्था के साथ छाया का भी इंतजाम करने को कहा, जिससे मतदाताओं को धूप में अधिक देर तक न खड़ा रहना पड़े। अफसरों ने घोरावल तहसील पहुंचकर वहां नगर पंचायत के लिए बने नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। एडीएम रमेश कुमार व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर से तैयारियों के बारे में जानकारी ली।
चुनाव के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
सोनभद्र। निर्वाचन संबंन्धी शिकायतों के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। एडीएम सहदेव कुमार मिश्र ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार जनपद मुख्यालय पर शिकायत नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है। इसका दूरभाष संख्या-05444-222959 है। मोबाइन नंबर 9454489827 और ई-मेल आईडी सोननिकायएलईसी एट द रेट जीमेल डाट कॉम पर भी शिकायत की जा सकती है। नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा। इसके लिए शिफ्टवार अधिकारी व कर्मचारी की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन

दो लाख से अधिक नकदी लेकर चलने पर रोक
सोनभद्र। निकाय चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को दो लाख रुपये से अधिक नकदी लेकर चलने पर रोक लगाई गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव के दौरान दो लाख रूपये से अधिक की नकदी के साथ संचरण न किया जाए। अगर किसी निर्वाचन क्षेत्र में किसी व्यक्ति को आवश्यक उद्देश्य से निर्धारित मात्रा से अधिक नकदी ले जाने की आवश्यकता पड़ती है तो उसे ले जाने के लिए उसके पास ऐसे धन के स्रोत और उसके प्रयोग का कारण बताने के लिए समुचित कागजात होने चाहिए।
250 रुपये में मिलेगा अध्यक्ष पद का पर्चा
सोनभद्र। निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की दर भी निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका क्षेत्र में अनारक्षित श्रेणी के लिए अध्यक्ष पद का नामांकन पत्र पांच सौ रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला, एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये तय किया गया है। वहीं सदस्य पद के लिए अनारक्षित श्रेणी के लिए दो सौ रुपये देने होंगे। अन्य पिछड़ा वर्ग, एससी-एसटी और महिला श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये में नामांकन पत्र मिलेगा। इसी तरह नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का पर्चा अनारक्षित श्रेणी में 250 व अन्य आरक्षित श्रेणियों के लिए 125 रुपये में दिया जाएगा। सदस्य पद का पर्चा अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये व अन्य आरक्षित श्रेणी में 50 रुपये देने होंगे। एडीएम सहदेव मिश्र ने बताया कि मतदाता सूची की नाम निर्देशन की प्रक्रिया निकायवार तहसील मुख्यालयों मंे सम्पन्न करायी जायेगी । निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों को नामांकन केंद्रों से ही नाम निर्देशन फार्म और मतदाता सूची की बिक्री की जाएगी। मतदाता सूची की बिक्री एक रूपये मात्र प्रति पृष्ठ की दर से की जायेगी ।
आचार संहिता का पालन कराने के लिए टीम गठित
सोनभद्र। चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए जिला और निकायवार टीम गठित की गई है। जनपद स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में गठित टीम के सदस्य के रूप में एसपी, एडीएम वित्त, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन, बिजली विभाग के एक्सईएन, सभी एसडीएम, ईओ सदस्य होंगे। वहीं निकाय स्तर पर संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में गठित टीम में सीओ, निकाय के ईओ, थानेदार को सदस्य नामित किया गया है। समिति चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने पर प्रत्याशियों के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई के लिए रिटर्निग अधिकारी को अवगत कराएगी। रिटर्निग अधिकारी की ओर से प्रतीक आवंटन के बाद निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों की बैठक बुलाकर उन्हें आदर्श आचार संहिता की विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें