अनपरा। सिंगरौली स्कूल कबड्डी लीग और आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना के साथ खेल गतिविधियां विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया।
डॉ0 अखिलेश सिंह सचिव इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उन्नाव व अध्यक्ष जिला फुटबॉल संघ की अध्यक्षता में आयोजन सम्पन्न हुआ। विषय के मुख्य वक्ता डॉ0 अशोक वार्ष्णेय, राष्ट्रीय संगठन सचिव आरोग्य भारती व सदस्य आयुष मंत्रालय भारत सरकार ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्ट्रांग इम्युनिटी से कोरोना को आसानी से पराजित किया जा सकता है। स्ट्रांग इम्युनिटी के लिए जहां पौष्टिक आहार आवश्यक है।शारीरिक व्यायाम और खेल कूद भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इस कोरोना काल मे बढ़ते संक्रमण के बीच खेल गतिविधियों का आयोजन अपने आप मे एक चुनौती है। इसको हम सभी को स्वीकार करना चाहिए। डॉ वार्ष्णेय ने बताया कि कोरोना वायरस श्वसन नलिका पर प्रभाव डालता है । उन्होंने खेल मैदान पर भी सावधानियां बरतने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जहां व्यक्तिगत खेलों में कम खतरा है वहीं टीम खेलों और बॉडी कॉन्टैक्ट वाले खेलों में अधिक खतरा है डॉ वार्ष्णेय ने सलाह देते हुए कहा कि खेल मैदान पर एक दूसरे के उपकरणों और खेल सामग्री के प्रयोग से परहेज करें सोशल डिस्टेंसिन्ग का ध्यान रखे, छोटे छोटे समूह बनाकर और मैदान में दूरी बनाकर अभ्यास करें बॉडी कॉन्टैक्ट वाले खेलों में डमी का प्रयोग करे शैडो प्रेक्टिस करें, सैनेटाईजेसन का ख्याल रखे अभ्यास के बाद घर जाने पर भी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। सेमिनार का संचालन स्कूल कबड्डी लीग के डायरेक्टर राघवेंद्र दीक्षित ने करते हुए बताया कि इस सेमिनार में स्कूल कबड्डी लीग के देश के लगभग 20 विभिन्न राज्यों के स्टेट कोऑर्डिनेटर और विभिन्न खेलो से जुड़े खेल प्रशिक्षक , खिलाड़ी और खेल संघों के पदाधिकारी शामिल हुए । अतिथियों का स्वागत स्कूल कबड्डी लीग के सीईओ. एम एल साहू ने किया। धन्यबाद ज्ञापन फुटबॉल कोच रतनदीप पाल ने किया। सेमिनार में हीरानंद कटारिया, महाराणा प्रताप अवार्डी राजस्थान सरकार, रविकांत मिश्रा लक्ष्मण अवार्डी उत्तर प्रदेश सरकार, रजत आदित्य दीक्षित डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक एसोसिएशन कानपुर, अजीत सिंह, सचिव जिला फुटबॉल संघ कानपुर, मार्शल आर्ट एक्सपर्ट गणेश सिंह विशाल मध्यप्रदेश, डॉ सुनीता बी. जान, निदेशक शारीरिक शिक्षा विभाग एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी इलाहाबाद, राहुल यादव सह-संयोजक , हिमांशु तिवारी , मुकेश सबरवाल उप क्रीड़ा अधिकारी मऊ आदि की ऑनलाइन मौजूदगी रही।