फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बहनों की राखियां पहुंचाएगी ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। भाई-बहन के प्रेम में ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनियां भी मजबूती के साथ शामिल हो रही है। ये कंपनियां परदेश में बसे भाइयों तक राखी पहुंचाएंगी। अमेजन, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा सहित कई कंपनियों ने आकर्षक राखी ही नहीं रोली, अक्षत के साथ पूजा की थाल भी पहुंचाने की सुविधा शुरू की है।
विज्ञापन

ऑनलाइन मार्केंटिंग कंंपनियां सिर्फ घरेलू सामान, इलेक्ट्रानिक आइटम आदि ही घरों तक नहीं पहुंचा रही हैं बल्कि रक्षाबंधन पर बहन के प्यार को पैसे से भाईयों तक पहुंचा रही हैं। मार्केटिंग कंपनियों के साइट पर एक राखी से लेकर 20 राखियों तक के सेट उपलब्ध हैं।
बहन कंपनियों के साइट पर पहुंच कर अपने पसंद की राखी को पसंद कर रही हैं। भाई के घर का पता भरकर भुगतान करती हैं। इसके बाद आकर्षक पैकेट में राखी भाई के घर तक पहुंच जाती है। न तो बाजार जाकर राखी पसंद कर खरीदने और पैकेट में भरकर डाक अथवा कोरियर कंपनियों के आफिस में पहुंच कर बुक कराने की जरूरत पड़ रही है। इस तरह राखी खरीदने के बाद उसे भाइयों तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त पैसे भी खर्च नहीं हो रहे हैं। यही नहीं राखी समय से न पहुंचने अथवा पैक खराब होने का झंझट भी नहीं है। राखी रिसीव होते ही इसकी इंफार्मेशन भी मिल जाती है। नगर के कोतवाली के समीप के निवासी उमा जैन ने बताया कि ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनियों ने रक्षा बंधन पर बहनों के लिए भाइयों की कलाई पर राखी बांधना आसान कर दिया है।
विज्ञापन

मेन मार्केट की रहने वाली पूजा अग्रहरी ने कहा कि डाकघर में राखी बुक कराने के बाद इसकी गारंटी नहीं रह जाती कि वह समय से भाई तक पहुंचेगी। इसी वजह से मार्केटिंग कंपनियों से राखी खरीदना आसान है। दीपनगर निवासी रितु जालान और मेन चौक निवासी अंकिता केजरीवाल ने कहा कि ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनियों में रक्षा बंधन पर एक से एक राखी उपलब्ध है। इस वजह से महिलाएं इस ओर आकर्षित हो रही हैं।
-


इनसेट-
सर्वर खराब, डाकघर से नहीं हो पा रही विदेश की बुकिंग
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज मुख्य डाकघर का सर्वर खराब होने के कारण यहां से विदेश में पार्सल की बुकिंग नहीं हो पा रही है। ऐसे अगर डाकघर के भरोसे रहे तो विदेश में भाइयों की कलाई सूनी रह जाएगी। जिले के 50 से अधिक लोग विदेश में बसे हैं। रक्षाबंधन पर विदेश में बसे भाइयों तक राखी पहुंचाने का सबसे आसान और सस्ता साधन डाकघर है। इस बार रक्षाबंधन के ठीक पहले डाकघर का सर्वर खराब हो गया है। ऐसे में यहां विदेश के लिए राखियों की बुकिंग नहीं हो पा रही है। डाकघर के पोस्टमास्टर एसके दयाल ने बताया कि सर्वर की खराबी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही खराबी दूर हो जाएगी। इसकेे बाद विदेश के लिए पार्सल बुकिंग हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें