फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 35 रुपये किलो मिलेगा प्याज, घर-घर पहुंचेगी वैन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। महंगाई से बेहाल जनता को राहत देते हुए भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता संघ विभाग की ओर से सस्ता प्याज मुहैया कराया जा रहा है। सोमवार को इसके लिए मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मोबाइल वैन घर-घर पहुंचकर लोगों को 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज उपलब्ध कराएगी। बाजार में प्याज की कीमत 50-60 रुपये प्रति किलो है।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) की ओर से उपलब्ध कराए गए प्याज की बिक्री के लिए वैन को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी व जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह चंदेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। धर्मवीर तिवारी ने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को 35 रुपये प्रति किलो की दर पर प्याज उपलब्ध कराने का केंद्र सरकार का यह कदम सराहनीय है। सोमवार को पांच वाहनों को अलग-अलग क्षेत्राें में भेजकर प्याज की बिक्री की गई। इस अवसर पर विनोद केशरी, योगेश सिंह, अखिलेश, बबलू सिंह, अशोक शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें